home page

नरपतगंज खैरा नहर के समीप छापेमारी में 252 लीटर नेपाली शराब बरामद

 | 
नरपतगंज खैरा नहर के समीप छापेमारी में 252 लीटर नेपाली शराब बरामद


अररिया 14 मई(हि.स.)।

जिले की नरपतगंज थाना पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार कर खैरा नहर के समीप वार्ड संख्या एक में छापेमारी कर 252 लीटर नेपाली शराब बरामद किया।

नरपतगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह छापेमारी की।हालांकि इस दौरान तस्कर शराब का कार्टन फेंककर भागने में कामयाब रहा।पुलिस ने शराब को जब्त कर थाना ले आया है और मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ कांड दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल के रास्ते ग्रामीण इलाकों से होते हुए नहर से एक शराब तस्कर बाइक से शराब लेकर जा रहा है।मिली सूचना के आलोक में पुलिस टीम जब छापेमारी के लिए पहुंची तो दूर से ही तस्कर पुलिस को देखकर शराब का कार्टन फेंककर फरार हो गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर