home page

छपरा-हाजीपुर फोरलेन पर शराब लदी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त ग्रामीणों में मची लूट

 | 

सारण, 13 जून (हि.स.)। दिघवारा छपरा-हाजीपुर फोरलेन सड़क पर दिघवारा थाना क्षेत्र के निजामचक स्थित विजय ढाबा के समीप एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला, जहां शराब से लदी एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और वहां से गुजर रहे राहगीरों के बीच पिकअप पर लदी अंग्रेजी शराब को लूटने की होड़ मच गई।

बताया जाता है कि तस्करों द्वारा पिकअप में विशेष तहखाना बनाकर टेट्रा पैक वाली अंग्रेजी शराब ले जाई जा रही थी। जैसे ही गाड़ी पलटी लोगों को शराब की भनक लग गई और जिसे जितना हाथ लगा, वह उतनी शराब समेटकर रफूचक्कर हो गया।घटना के बाद पिकअप का चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

घटना की जानकारी मिलते ही दिघवारा थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया।थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही अधिकांश शराब लूटी जा चुकी थी। हालांकि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन की सघन तलाशी लेकर उसमें बची लगभग 60 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस गाड़ी के निबंधन संख्या के आधार पर तस्करों और फरार चालक की पहचान करने में जुट गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार