home page

पूर्णिया लेंसकार्ट शोरूम में श्री राम सेवा संघ ने कर्मियों को तिलक लगाया

 | 
पूर्णिया लेंसकार्ट शोरूम में श्री राम सेवा संघ ने कर्मियों को तिलक लगाया


पूर्णिया लेंसकार्ट शोरूम में श्री राम सेवा संघ ने कर्मियों को तिलक लगाया


पूर्णिया लेंसकार्ट शोरूम में श्री राम सेवा संघ ने कर्मियों को तिलक लगाया


पूर्णिया, 21 अप्रैल (हि.स.)। बिहार में पूर्णिया शहर के लेंसकार्ट शोरूम में मंगलवार को श्री राम सेवा संघ के सदस्यों द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वहां कार्यरत कर्मचारियों को टीका(तिलक) लगाया गया और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए गए। इस दौरान संगठन के राणा प्रताप सिंह, कुंदन मंडल, गोलू जायसवाल, आदित्य कर्ण समेत कई लोग मौजूद रहे और सभी कर्मचारियों के साथ मिलकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान राणा प्रताप सिंह ने कहा कि देश में व्यवसाय धर्म के आधार पर नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बड़ी कंपनियों को किसी एक समुदाय के पक्ष या विरोध में खड़ा नहीं होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी तरह की एकाधिकार (मोनोपॉली) की स्थिति को न तो देश में और न ही बिहार या पूर्णिया में स्वीकार किया जाएगा।दो दिनों के अंदर लेंसकार्ट के सीओ को देश और हिन्दू समाज से माफी मांगना चाहिए।अन्यथा और बड़ा आंदोलन होगा।

शोरूम के फ्रेंचाइजी संचालक केशव पंसारी ने इन कहा कि उनके यहां सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर काम करते हैं। उन्होंने बताया कि किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जाता और अगर ऊपर से कोई निर्देश भी आता है तो स्थानीय स्तर पर सभी के बीच सौहार्द बनाए रखा जाता है। उन्होंने कर्मचारियों के बीच आपसी एकता का उदाहरण देते हुए बताया कि यहां महिलाएं सिंदूर धारण करती हैं और कर्मचारी टीका लगाकर रहते हैं। पता नहीं क्यों ऊपर से ऐसा विवादित आदेश पारित किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नंदकिशोर सिंह