home page

सुधार गृह में 15 मार्च को आयोजित होगा विधिक जागरूकता शिविर

 | 

सारण, 13 मार्च (हि.स.)। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार आगामी 15 मार्च 2026 को छपरा स्थित सुधार गृह में एक विशेष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार सारण के सचिव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम नालसा योजना के तहत आयोजित किया जा रहा है। 11:00 बजे शुरू होने वाले इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सुधार गृह के आवासियों को कानूनी प्रावधानों और पुनर्वास के अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।

जिला विधिक जागरूकता समिति के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए पैनल अधिवक्ता और पारा विधिक स्वयंसेवकों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। यह टीम शिविर में मौजूद लोगों को उनके कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार