home page

मजदूर दिवस पर छपरा में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

 | 
मजदूर दिवस पर छपरा में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन


मजदूर दिवस पर छपरा में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन


सारण, 01 मई (हि.स.)। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सारण जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा स्थानीय श्रम विभाग के सहयोग से एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य श्रमिकों को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से रूबरू कराना था। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा पुनीत कुमार गर्ग द्वारा किया गया।

उन्होंने अपने संबोधन में मजदूरों को समाज की रीढ़ बताते हुए कहा कि न्याय तक उनकी सहज पहुँच सुनिश्चित करना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सचिव सह एसीजेएम राजीव कुमार ने जोर दिया कि विधिक जानकारी ही मजदूरों को शोषण से बचाने का एकमात्र सशक्त मार्ग है।

शिविर में न्यायिक दंडाधिकारी सुधा कुमारी ने कहा कि न्याय पाना मजदूरों का अधिकार है और न्याय प्रणाली इसके लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। चीफ एलएडीसीएस पुर्णेंदु रंजन ने निःशुल्क विधिक सहायता की उपलब्धता पर जानकारी दी। श्रम अधीक्षक देवेन्द्र कुमार प्रभाकर ने विभागीय योजनाओं के लाभ हेतु पंजीकरण की अनिवार्यता समझाई, जबकि रिटेनर लॉयर डॉ. अमित रंजन ने न्यूनतम वेतन और कार्यस्थल सुरक्षा जैसे मौलिक अधिकारों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कुमारी उषा कुशवाहा ने किया। इस मौके पर डालसा के कर्मी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार