home page

जेपी जयंती पर माल्यार्पण, उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प

 | 
जेपी जयंती पर माल्यार्पण, उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प


दरभंगा, 11 अक्टूबर (हि.स.)। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर शनिवार को भगवानदास मोहल्ला स्थित जेपी चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके संघर्ष, त्याग और विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने अपने विचारों और संघर्ष से देश की राजनीति को नई दिशा दी। उनके आदर्श आज भी समाज और लोकतंत्र के लिए प्रासंगिक हैं।

कार्यक्रम में पार्षद नवीन सिन्हा, नफीसुल हक रिंकू, पूर्व पार्षद मधुबाला सिन्हा, जेपी सेनानी रतन श्रीवास्तव, सीनेट सदस्य सचिन राम, मो. उमर, जितेंद्र राम, कमल राम, रोहित और कृष्णा सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि भगवानदास मोहल्ला स्थित जेपी चौक की स्थापना वर्ष 1977 में हुई थी। यहां लोकनायक जयप्रकाश नारायण और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाएं स्थापित हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra