home page

करंट लगने से मजदूर की मौत

 | 
करंट लगने से मजदूर की मौत


भागलपुर, 08 जुलाई (हि.स.)। जिले के लोदीपुर थाना क्षेत्र के छोटी मस्जिद गायन टोला स्थित एक निजी मकान में मजदूरी का काम कर रहे मजदूर मिंटू पंडित की करंट लगने से बुधवार को मौत हो गई। मृतक भीखनपुर गुमटी नंबर 2 टैंक लेन निवासी लंगोटी पंडित का पुत्र था।

परिजन ने बताया कि मिंटू ठेकेदार के अंदर बिल्डिंग में छड़ लगाने का काम करता था। रोज की तरह आज भी वह लोदीपुर छोटी मस्जिद गायन टोला में किसी निर्माणाधीन निजी मकान में छड़ लगाने का काम करने गया था। जहां छड़ काटने के दौरान कटर मशीन से करंट लगने के बाद वह मूर्छित हो गया।

कुछ देर के तक कोई भी उसके मदद के लिए आगे नहीं आया। उधर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन मिंटू को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। घटना के बाद से मृतक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर