home page

पेड़ की डाल से दबकर मजदूर की मौत

 | 
पेड़ की डाल से दबकर मजदूर की मौत


पूर्वी चंपारण,21 मई (हि.स.)। जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गायघाट चौक पर पेड़ की डाल से दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक मजदूर की पहचान गायघाट घटुली वार्ड नंबर 10 निवासी महेंद्र महतो (58) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है,कि घटना के वक्त मृतक मजदूर मक्का का बाल छिल रहे थे,तभी अचानक पेड़ की मोटी डाल टूट कर गिरी जिसमे दबकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं उनके साथ काम कर रहे अन्य मजदूर की भी हालत बिगड़ गई थी। अन्य मजदूर में गायघाट घटुली निवासी सुरेश सिंह की पत्नी मंजू देवी, विनोद सिंह की पत्नी सुधा देवी, अजय महतो की पत्नी सविता देवी तथा कपिल महतो की पत्नी जिन लोगों ने अपनी आंखों से इस घटना को देखा, पहले तो उनकी घी घी बंध गई फिर बाद में वे लोग चिल्लाने लगे।

अन्य ग्रामीण दौड़ कर पहुंचे तब तक महेंद्र महतो की मौत हो गई थी। महेंद्र महतो की मौत की खबर सुनकर उनकी पत्नी जीवती देवी पतोहु प्रेम शिला देवी, पुत्र राकेश महतो, त्रिभुवन महतो रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे और रो-रो कर इनका बुरा हाल हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि महेंद्र महतो के परिवार पर कैसी विपदा आ गई है कि 2 साल पहले उनके बड़े पुत्र अनिल महतो, जो गोवा में मजदूरी करने गए थे, सड़क दुर्घटना में वहीं पर उनकी मौत हो गई थी और आज महेंद्र महतो भी दुर्घटना के शिकार हो गए। स्थानीय मुखिया बबीता कुमारी ने प्रशासन से मृतक के परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार