home page

कौशलीपट्टी आवासीय +2 विद्यालय का डीएम सावन कुमार ने किया निरीक्षण

 | 
कौशलीपट्टी आवासीय +2 विद्यालय का डीएम सावन कुमार ने किया निरीक्षण


कौशलीपट्टी आवासीय +2 विद्यालय का डीएम सावन कुमार ने किया निरीक्षण


सुपौल, 09 अप्रैल (हि.स.)। जिलाधिकारी सावन कुमार ने गुरुवार को पिपरा प्रखंड के अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय, कौशलीपट्टी का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय के वर्ग कक्ष, पुस्तकालय कक्ष, भोजनालय तथा गर्ल्स हॉस्टल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के समय मध्याह्न भोजनावकाश चल रहा था और छात्राएं मेस में भोजन कर रही थीं। जिलाधिकारी ने छात्राओं से भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली, जिस पर छात्राओं ने भोजन व्यवस्था पर संतोष जताया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनके पठन-पाठन, शैक्षणिक गतिविधियों तथा विद्यालय की अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने के लिए जिला कल्याण पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, उपस्थित शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी ढंग से अध्यापन कार्य करने तथा शैक्षणिक गतिविधियों को बेहतर तरीके से संचालित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र