home page

कटिहार रेल मंडल की बड़ी पहल, व्यापारियों की समस्याओं का जल्द होगा समाधान

 | 
कटिहार रेल मंडल की बड़ी पहल, व्यापारियों की समस्याओं का जल्द होगा समाधान


कटिहार, 25 मार्च (हि.स.)। कटिहार रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) की अध्यक्षता में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में व्यापारियों ने भाग लिया और अपनी समस्याएं रखीं। बैठक में लोडिंग-अनलोडिंग मैनेजमेंट, रेक मूवमेंट और स्टेशन सुविधाओं पर चर्चा हुई। आरएनपी और पीकेआई स्टेशनों पर गुड्स शेड संचालन पर भी विचार-विमर्श किया गया। रेल प्रशासन ने सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

वरिष्ठ अधिकारी, जिनमें सीनियर डीसीएम, सीनियर डीओएम सहित कई अधिकारी शामिल थे और उन्होंने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं। बैठक में व्यापारियों ने विभिन्न समस्याओं और सुझावों को रखा, जिसपर रेल प्रशासन ने गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया। रेल प्रशासन ने बताया कि व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और रेल सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने के लिए निरंतर सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह