home page

कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर डेमू के बदले मेमू का होगा परिचालन

 | 
कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर डेमू के बदले मेमू का होगा परिचालन


अररिया 24 अप्रैल(हि.स.)। भारत नेपाल सीमा को जोड़ने वाला कटिहार जोगबनी रेलखंड पर चल रही डेमू ट्रेन के स्थान पर अब मेमू ट्रेन का परिचालन होगा।नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे के महाप्रबंधक(वाणिज्य) ने फारबिसगंज के पूर्व विधायक पदम पराग राय वेणु को पत्र प्रेषित कर यह जानकारी दी।

रेलवे बोर्ड की रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला के विद्युत अभियांत्रिक के निदेशक दिवाकर कुमार ने जीएम को पत्र भेजकर मेमू ट्रेन की उपलब्धता की जानकारी दी।जिसके बाद जीएम कमर्शियल मालीगांव ने पूर्व विधायक को पत्र लिखा है।

पूर्व विधायक पदम पराग राय वेणु के अनुज दक्षिणेश्वर राय पप्पू ने जीएम द्वारा प्रेषित पत्र की प्रतिलिपि देते हुए बताया कि पूर्व विधायक के सकारात्मक पहल और डीआरएम के साथ जीएम और रेल मंत्री को पत्र प्रेषित कर रेलखंड में डेमू के बदले मेमू रैक वाली ट्रेन के परिचालन की मांग की जाती रही।फलस्वरूप आने वाले दिनों में इस रेलखंड पर अब मेमू ट्रेन का परिचालन संभव हो पाएगा।

उन्होंने रेल मंत्रालय भारत सरकार को धन्यवाद देते हुए बताया कि आशय की जानकारी रेल विभाग मालीगांव के जीएम (वाणिज्य) ने पूर्व विधायक को पत्र लिखकर दिया है, जिसमें रैक आने पर इस रुट पर मेमू कोच चलाने की बात कही गई है। आगे पप्पू बताते हैं कि पूर्व विधायक के साथ तत्कालीन डीआरएम सुरेन्द्र कुमार से कटिहार में उनके कार्यालय में उन्होंने मेमू ट्रेन चलाने की मांग को लेकर पत्र सौंपा था, जिसपर अब विभाग द्वारा क्रियान्वयन किया जा रहा है। यह सीमांचल के वैसे लोगों के लिए वरदान साबित होगा, जो काफी कष्टकारी यात्रा अपने परिवार के साथ डेमू ट्रेन में कर रहे हैं। वर्तमान समय में इस ट्रेन में कम जगह होने के कारण ठीक से खड़ा रहना भी मुश्किल होता है। पप्पू ने भारत सरकार व रेल मंत्रालय को धन्यवाद व आभार करते हुए कहा है कि यह आम लोगों के लिए सरकार की ओर से एक बड़ी सौगात है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर