home page

फारबिसगंज रेलवे कॉलोनी के खंडहर हो चुके मकानों का होगा जीर्णोद्धार

 | 
फारबिसगंज रेलवे कॉलोनी के खंडहर हो चुके मकानों का होगा जीर्णोद्धार


अररिया 16 अप्रैल(हि.स.)।

कटिहार मंडल रेल प्रबंधक किरेन्द्र नराह मंडल कार्यालय के रेलवे से जुड़े अधिकारियों के साथ गुरुवार को फारबिसगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के साथ प्रतीक्षालय,टिकट घर, प्लेटफॉर्म आदि का निरीक्षण के साथ ही रेलवे कॉलोनी में बने खंडहर होते मकानों का जायजा लिया।

उन्होंने रेलवे स्टेशन पर एनजीओ की ओर से की जा रही सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया।स्थानीय लोगों के द्वारा पिछले कुछ दिनों से लचर सफाई व्यवस्था पर उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए काम में सुधार लाने का निर्देश दिया।डीआरएम ने रेलवे कॉलोनी के जर्जर हो रहे मकान सहित गर्मी के मद्देनजर पेयजल की व्यवस्था सुदृढ़ीकरण को लेकर पानी टंकी का भी जायजा लिया।रेलवे कॉलोनी में बने मकानों का जीर्णोद्धार और बेसिकली रिक्वायरमेंट को पूरा करने के लिए सकारात्मक पहल करने की बात करते हुए यात्री सुविधाओं में भी विस्तार करने का आश्वासन दिया।

इससे पहले फारबिसगंज स्टेशन पहुंचने पर स्टेशन अधीक्षक सहित रेलवे संगठन से जुड़े लोगों ने डीआरएम का स्वागत बुके और शॉल ओढ़ाकर किया।मौके पर रेलवे से जुड़े कई संगठन की ओर से डीआरएम को मांग पत्र सौंप कर यात्री सुविधाओं और लंबी दूरी की ट्रेन की संख्या बढ़ाने की मांग की गई।

मौके पर कटिहार डीआरएम किरेन्द्र नराह ने जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे स्टेशन में यात्री सुविधाओं का जायजा लिया गया।यात्री सुविधा में विस्तार को लेकर संभावनाओं को तलाशने के साथ ही अन्य समस्याओं के निराकरण की दिशा में उनके स्तर से सकारात्मक प्रयास किया जाएगा।उन्होंने कहा कि रेलवे कॉलोनी के खंडहर भवन का भी उनके द्वारा जायजा लिया गया और उसके जीर्णोद्धार को लेकर पहल किया जाएगा।वहीं फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर जीआरपी जवानों की तैनाती सुनिश्चित करने को लेकर सकारात्मक पहल करने की बात कही।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर