home page

कटिहार जिला में वज्रपात से 03 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत

 | 

पटना, 26 अप्रैल (हि.स.)। बिहार के कटिहार में बीती रात आये वज्रपात से 03 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मर्माहत हैं और उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने सभी मृतक के आश्रितों को तत्काल चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद चौधरी