home page

चैती दुर्गा मंदिर से निकला गया कलश शोभायात्रा

 | 
चैती दुर्गा मंदिर से निकला गया कलश शोभायात्रा


भागलपुर, 19 मार्च (हि.स.)। जिले के सुल्तानगंज प्रखंड में चैती नवरात्र को लेकर विभिन्न चैती दुर्गा मंदिर से गुरुवार को भव्य कलश शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई। इस दौरान हज़ारों की संख्या में महिला श्रद्धालु और युवतियां माथे पर कलश लेकर अजगैबिनाथ के उत्तरवाहिनी गंगा पहुंचे। जहां उन्होंने गंगा में डुबकी लगाते हुए कलश में गंगा जल भर पूजा अर्चना किया। फिर माथे पर कलश लेकर पैदल अपने अपने चैती दुर्गा मंदिर पहुंचकर चैती नवरात्र पूजन का शुभारंभ किया। इसको लेकर प्रशिक्षु एएसपी सयाम रजा ने गंगा घाट से लेकर पुरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे। भक्तों में चैती नवरात्र की पहली पूजा आरंभ होते ही काफी उत्साह देखा जा रहा है। गंगा घाट से लेकर पूरे शहर एवं चैती दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना करने वाले की भीड़ देखी जा रही है। विशेषकर महेशी मोतीचक चैती दुर्गा मंदिर, शाहाबाद चैती दुर्गा मंदिर, मसदी चैती दुर्गा मंदिर, सहित पूरे शहर एवं ग्रामीण इलाकों के चैती दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ चैती नवरात्र की पहली पूजा करनेवालों की देखी गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर