home page

एनडीपीएस मामले का आरोपित विजय राय गिरफ्तार,इश्तिहार वारंटी राजेश कुमार भी हुआ गिरफ्तार

 | 
एनडीपीएस मामले का आरोपित विजय राय गिरफ्तार,इश्तिहार वारंटी राजेश कुमार भी हुआ गिरफ्तार


अररिया 25 अक्टूबर(हि.स.)। जिले की जोगबनी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस मामले के अभियुक्त विजय राय और इश्तिहार वारंटी राजेश कुमार को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, जोगबनी थाना कांड संख्या 211/26, दिनांक 4 जुलाई 2026 के मामले में पुलिस ने विजय राय को गिरफ्तार किया। वह जोगबनी के धमदाहा वार्ड संख्या 11 का निवासी है।

एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(बी)(ii)(बी) तथा उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत मामला दर्ज है।वहीं, पुलिस ने इसी कार्रवाई के दौरान धमदाहा वार्ड संख्या 11 निवासी लालकेश्वर राय के पुत्र राजेश कुमार को भी गिरफ्तार किया। राजेश कुमार इश्तिहार वारंटी बताया गया है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद रविवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर