जोगबनी मुख्य पार्षद ने सांसद प्रदीप सिंह से भेंटकर जनहित के मुद्दे पर की चर्चा
अररिया 09 मई(हि.स.)।
जोगबनी नगर परिषद की मुख्य पार्षद रानी देवी ने शनिवार को सांसद प्रदीप सिंह से उनके अररिया आवास पर मुलाकात कर जोगबनी में जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने जोगबनी नगर के सर्वांगीण विकास, आधारभूत संरचना, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की।
मुख्य पार्षद ने नगर की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने एवं शिक्षा के स्तर में सुधार हेतु सांसद का ध्यान आकर्षित करते हुए एक ज्ञापन भी सौंपा। साथ ही जोगबनी नगर को मॉडल टाउन बनाने के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी और उन योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु सांसद से सहयोग की अपेक्षा की। सांसद प्रदीप सिंह ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

