home page

दर्ज मामले को लेकर जोगबनी चेयरमैन के पति ने दी सफाई,बताया निर्दोष

 | 
दर्ज मामले को लेकर जोगबनी चेयरमैन के पति ने दी सफाई,बताया निर्दोष


अररिया 25 अक्टूबर(हि.स.)। जिले के नरपतगंज थाना में दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हथियार के प्रदर्शन और फायरिंग मामले में जोगबनी नगर परिषद के मुख्य पार्षद रानी यादव के पति एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष रोहित यादव के खिलाफ दर्ज मामले पर उन्होंने सफाई दी।

रविवार को भाजपा नेता रोहित यादव ने बताया कि दुर्गा पूजा विसर्जन में अस्त्र शस्त्र के साथ विसर्जन जुलूस में भक्त शामिल होते आए हैं।दुर्गा पूजा के दौरान शस्त्र पूजा की परंपरा अति प्राचीन और पौराणिक है।शस्त्र पूजन के बाद अस्त्र शस्त्र के साथ मां के भक्त विसर्जन जुलूस में शामिल होते आए हैं।उन्होंने कहा कि वह हथियार के साथ भी नहीं था और न ही उन्होंने किसी प्रकार की फायरिंग की है,फिर प्रशासन द्वारा वायरल वीडियो के आधार पर दर्ज मामला समझ से परे है।

उन्होंने पूरे मामले पर अररिया एसपी और फारबिसगंज एसडीपीओ से निष्पक्ष जांच करने की मांग की।उन्होंने कहा कि बावजूद इसके अगर प्रशासन को लगता है कि वह गलत है तो प्रशासन उसके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई कर सकती है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर