home page

डीएम-एसपी ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

 | 
डीएम-एसपी ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी


बक्सर, 06 अगस्त (हि.स.)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गुरुवार को प्रखंड परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट (EVM-VVPAT) वेयरहाउस का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी साहिला एवं पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने संयुक्त रूप से मासिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अग्निशमन यंत्रों की स्थिति तथा अन्य सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की गई। इसके साथ ही परिसर की साफ-सफाई, बिजली व्यवस्था एवं रखरखाव की भी समीक्षा की गई।

जिला पदाधिकारी ने मौके पर मौजूद उप निर्वाचन पदाधिकारी को वेयरहाउस की सुरक्षा एवं रखरखाव से जुड़े सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Jitendra Mishra