home page

नीतीश कुमार हुए शामिल नीतीश कुमार ने 20 वर्षों में वह काम कर दिखाया, जो पिछले एक हजार वर्षों में नहीं हुआ: संजय कुमार झा

 | 
नीतीश कुमार हुए शामिल नीतीश कुमार ने 20 वर्षों में वह काम कर दिखाया, जो पिछले एक हजार वर्षों में नहीं हुआ: संजय कुमार झा


‘‘सुशासन दिवस - नीतीश संवाद’’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जदयू की वर्चुअल बैठक

बिहार का कोई घर नहीं, जो नीतीश कुमार के विकास कार्यों से अछूता रहा हो: उमेश सिंह कुशवाहा

पटना, 09 नवंबर (हि.स.)। आगामी 24 नवंबर को जनता दल यूनाईटेड (जदयू) आयोजित होने वाले ‘सुशासन दिवस - नीतीश संवाद’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर साेमवार काे जिला कार्यक्रम प्रभारियों, जिला अध्यक्षों एवं प्रकोष्ठ अध्यक्षों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों का फीडबैक लिया तथा इसके सफल आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, बिहार सरकार की मंत्री सह प्रदेश कार्यक्रम संयोजक लेशी सिंह, बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़़ दल के उपनेता ललन कुमार कुमार सर्राफ एवं मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, डाॅ अमरदीप, अनिल कुमार, वासुदेव कुशवाहा, शंभू कुशवाहा, सुमित कुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। ा

बैठक में ‘सुशासन दिवस - नीतीश संवाद’ कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही, कार्यक्रम की रूपरेखा एवं आयोजन से जुड़़ी तैयारियों के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

जदयू 17 से 19 नवंबर तक सभी पंचायतों/वार्ड स्तर पर ‘सुशासन नीतीश परिचर्चा’ आयोजित की जाएगी। वहीं, 20 से 22 नवंबर तक प्रखंड/सेक्टर स्तर पर तैयारी बैठकें होंगी। इसके बाद 24 नवंबर को सभी जिलों में ‘सुशासन दिवस - नीतीश संवाद’ का भव्य आयोजन किया जाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि एक समय था, जब ‘बिहारी’ शब्द को गाली के पर्याय के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। लेकिन वर्ष 2005 में जब मा0 श्री नीतीश कुमार ने बिहार की बागडोर संभाली, तब उन्होंने अपने दूरदर्शी विजन और विकासोन्मुखी नीतियों से बिहार की तस्वीर और बिहारियों के प्रति देश की धारणा बदलने का काम किया।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने 20 वर्षों में वह काम कर दिखाया, जो पिछले एक हजार वर्षों में नहीं हुआ था।

‘सुशासन दिवस - नीतीश संवाद’ के माध्यम से नीतीश कुमार के कार्यों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाना है। इसके लिए हर लाभार्थी तक पहुँच बनानी है और उन्हें कार्यक्रम से जोड़ना है। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के अनुभवों को वीडियो संदेश के माध्यम से साझा करने की भी आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने समाज के सभी वर्गों के लिए काम किया और विकास को शासन का आधार बनाया। 800 वर्षों बाद नालंदा विश्वविद्यालय का पुनरुद्धार हो या बिहार म्यूजियम जैसी विश्वस्तरीय सांस्कृतिक धरोहर की परिकल्पना, ये सभी उनके दूरदर्शी विजन के उदाहरण हैं।

वहीं, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि 24 नवंबर की तारीख हर बिहारवासी के लिए विशेष महत्व रखती है। यह वही ऐतिहासिक दिन है, जब वर्ष 2005 में नीतीश कुमार ने बिहार की बागडोर संभाली और राज्य को जंगलराज एवं कुशासन से बाहर निकालकर विकास एवं सुशासन की नई दिशा देने का काम शुरू किया।

उन्होंने बिहार के पुराने गौरव को पुनः स्थापित करने के लिए निरंतर काम किया।

कुशवाहा ने कहा कि बीते 20 वर्षों में समाज के हर तबके और हर वर्ग तक विकास की रोशनी पहुँची है। बिहार का ऐसा कोई गाँव, कस्बा या टोला ही नहीं, बल्कि ऐसा कोई घर भी नहीं है, जो नीतीश कुमार के विकास कार्यों से अछूता रहा हो।

उन्होंने सभी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुँचें, उनके अनुभवों को साझा करें और उन्हें 24 नवंबर को आयोजित होने वाले ‘सुशासन दिवस - नीतीश संवाद’ कार्यक्रम में आमंत्रित करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी