नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर सरकार पूरी तरह संवेदनशील: अशाेक चाैधरी
पटना, 14 मई (हि.स.)।
मंत्री डाॅ. अशोक चाैधरी ने कहा कि नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर सरकार पूरी तरह संवेदनशील है। इस प्रकरण में संलिप्त लोगों की पहचान कर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है ।
मंत्री अशाेक चाैधर गुरुवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रदेश कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद पत्रकाराें काे संबाेधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार निरंतर कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क में रहते हैं। सीतामढ़़ी दौरे के दौरान भी उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया, जिससे कार्यकर्ताओं में नया उत्साह स्वाभाविक रूप से देखने को मिल रहा है।
पत्रकारों के प्रश्नों के उत्तर में उन्होंने स्पष्ट किया कि देश में पेट्रोलियम पदार्थों की कोई कमी नहीं है, इसलिए जनता को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों एवं सोने के आयात पर विदेशी मुद्रा का व्यय होता है। इसी संदर्भ में प्रधानमंत्री द्वारा इनके उपयोग में संयम बरतने की सलाह दी गई है, जो पूर्णतः देशहित में है।
मौके पर मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले दो दशकों में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खडे़ व्यक्ति तक पहुंचाना राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दिशा में सरकार निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
जनसुनाई कार्यक्रम में दाे मंत्रियाें ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित मामलों के विधिसम्मत एवं त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, प्रो. नवीन आर्य चन्द्रवंशी, अनिल कुमार एवं लोकप्रकाश सिंह भी उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

