home page

बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा,कार्यकर्ताओं से किया संवाद

 | 
बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा,कार्यकर्ताओं से किया संवाद


सहरसा, 12 अक्टूबर (हि.स.)।

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन - जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा सोमवार को सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड क्षेत्र के कांठो स्थित बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे।

यहां उन्होंने विधि - विधान से पूजा - अर्चना कर बाबा मटेश्वर का आशीर्वाद लिया।इसके बाद वह कांठो के मुखिया भोलेंद्र राय के आवास पर पहुंचे, जहां जदयू नेताओं, कार्यकर्ताओं और आमजनों से मुलाकात की।

इस दौरान जदयू नेता ललन कुमार ने मनीष कुमार वर्मा को पाग एवं चादर भेंटकर सम्मानित किया।इस मौके पर मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क बढ़ाने,आमलोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करने और पार्टी की विचारधारा को जन - जन तक पहुंचाने की अपील की।उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।

मौके पर प्रमोद कुमार, मनोज रजक, सूर्यनारायण राय, विपिन कुमार सिंह, राजेश रंजन यादव, जगधर यादव, रामोतार यादव, बिन्देश्वरी मेहता, देवकी देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार