home page

सम्राट चौधरी के सीएम बनने पर जश्न,मिठाई का वितरण

 | 
सम्राट चौधरी के सीएम बनने पर जश्न,मिठाई का वितरण


अररिया, 15 अप्रैल(हि.स.)।

फारबिसगंज के पूर्व विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी के आवास स्थित जनसंपर्क कार्यालय में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर जमकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे फोड़े और कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया।कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई वितरण एवं गुलाल लगाकर जश्न मनाया गया।

मौके पर पूर्व विधायक विद्यासागर केशरी ने कहा कि सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनना बिहार के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है और उनके नेतृत्व में राज्य विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का यह सशक्त नेतृत्व बिहार को प्रगति के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ाएगा तथा आमजन की आकांक्षाओं को पूरा करेगा।

मौके पर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनोज झा, पूर्व मंडल अध्यक्ष विपिन मेहता,सुनील चौरसिया,राजेंद्र झा,मनोज पांडे, प्रसेनजीत चौधरी, नरेश चौधरी, आयुष कुमार उर्फ कालू, किशन शर्मा, आलोक सिंह, रविंद्र कुमार मंडल, प्रेम केशरी, बलराम केशरी,मुकेश गुप्ता आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर