home page

विपक्ष पूरी तरह मुद्दाविहीन और निष्क्रिय हो चुका है: बिजेंद्र प्रसाद यादव

 | 
विपक्ष पूरी तरह मुद्दाविहीन और निष्क्रिय हो चुका है:  बिजेंद्र प्रसाद यादव


अपराध के प्रति एनडीए सरकार की जीरो टाॅलरेंस नीति: भगवान सिंह कुशवाहा

पटना, 17 जुलाई (हि.स.)। बाँकीपुरसीट पर हाे रहे उपचुनाव में जीत का दावा उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने किया है।

शुक्रवार काे पटना स्थित जदयू कार्यालय में आयाेजित जनसुनावाई कार्यक्रम के बाद पत्रकाराें से बात करते हुए बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि बाँकीपुर एनडीए की जीती हुई सीट है और उपचुनाव में भी ऐतिहासिक मतों से एनडीए की ही जीत होगी।

उन्होंने विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे ‘‘खजाना खाली’’ के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा कि इन आरोपों में कोई दम नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष पूरी तरह मुद्दाविहीन और निष्क्रिय हो चुका है, इसलिए वे केवल भ्रामक आरोप लगाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।

माैके पर माैजूद मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि अपराध के प्रति एनडीए सरकार की जीरो टाॅलरेंस नीति है तथा अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।

उन्होंने जनसुराज पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भी बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन आज उनकी वास्तविकता जनता के सामने है। उन्होंने कहा कि बाँकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित है।

जसुनवाई कार्यक्रम में मंत्रियाें ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। आमजन से प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विधिसम्मत एवं त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी