home page

समाहरणालय में जन संवाद, डीएम ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

 | 
समाहरणालय में जन संवाद, डीएम ने सुनीं आमजनों की समस्याएं


सुपौल, 10 अगस्त (हि.स.)। समाहरणालय में सोमवार को जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। जन संवाद के दौरान विभिन्न मामलों से संबंधित कुल 27 आवेदन पत्र प्राप्त हुए।

जिलाधिकारी ने प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए मामलों पर त्वरित एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के निष्पादन में संवेदनशीलता एवं तत्परता बरतने तथा पात्र मामलों में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। जन संवाद के माध्यम से आम लोगों को अपनी समस्याएं सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिला।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र