home page

वृद्धजन दिवस पर बुनियाद केंद्र में हुए विविध कार्यक्रम

 | 
वृद्धजन दिवस पर बुनियाद केंद्र में हुए विविध कार्यक्रम


बक्सर, 01 अक्टूबर (हि.स.)।

वृद्धजन दिवस के अवसर पर बुधवार को अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत जिला बुनियाद केंद्र, बक्सर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त निहारिका छवि की उपस्थिति में वृद्धजनों और छात्रों के बीच अंतरपीढ़ी संबंध को मजबूत करने के उद्देश्य से चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। इसके अलावा वृद्धजनों के लिए लूडो और कैरम तथा छात्रों के बीच म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिताओं में वृद्धजनों और छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया। चित्रकला एवं अन्य प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली जोड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वृद्धजनों और छात्रों के बीच आपसी संवाद एवं मेल-जोल का माहौल रहा। आयोजन का उद्देश्य विभिन्न पीढ़ियों के बीच अपनापन, सम्मान और सामाजिक जुड़ाव को बढ़ावा देना था। इसी क्रम में बुनियाद केंद्र डुमरांव में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मौके पर सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कोषांग तथा जिला प्रबंधक बुनियाद केंद्र सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Jitendra Kumar Mishra