राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटे 1607 मामले
बक्सर, 12 सितंबर (हि.स.)। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर के तत्वावधान में शनिवार को वर्ष 2026 के तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मनीष कुमार शुक्ला, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, द्वितीय की अध्यक्षता, में जिला पदाधिकारी, बक्सर साहिला, पुलिस उपाअधीक्षक, बक्सर एवम उपस्थित मंचासीन पदाधिकारी और नेहा दयाल, अवर न्यायाधीश -सह- सचिव, जिला प्राधिकार, बक्सर, प्रवीण कुमार सिंह श्रींनेत्, अध्यक्ष, स्थाई लोक अदालत, बक्सर, विनय कुमार सिंहा, मुख्य अधिवक्ता, विधिक सहायता प्रतिरक्षा प्रणाली, बक्सर और उपस्थित अन्य गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत उदघाटन किया।
मौके पर, सचिव बिंदेश्वरी पांडे सचिव, जिला अधिवक्ता संघ एवं व्यवहार न्यायालय के सभी न्यायिक पदाधिकारी व कार्यालय कर्मचारी मौजूद रहे। इस मौके पर मंच का संचालन सुश्री आँचल, न्यायाधीश, न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय श्रेणी, बक्सर ने किया।
इस राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न वाद के 1607 मामले का निपटारा कराया गया। इस दौरान अपने संबोधन में मनीष कुमार शुक्ला, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, द्वितीय बक्सर ने कहा कि, लोक अदालत सुलभ और एक ही दिन में मुकदमे के निपटारे का सुलभ रास्ता है। इसमें ना कोई पक्ष जीतता है, ना ही कोई पक्ष हारता है इसमें दोनों पक्षों की जीत होती है। कोई भी व्यक्ति अपने वाद का निपटारा सुलह समझौते के माध्यम से करा सकता है।
मौके पर उपस्थित नेहा दयाल सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर ने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली, के निर्देश पर इस अवसर को हम लोग एक राष्ट्रीय पर्व के तौर पर मनाते हैं। वाद के दोनों पक्षकार स्थानीय न्यायालय, उच्च न्यायालय एवं उच्चतम न्यायालय में अपने- अपने वादों को लेकर दौड़ते रहते हैं और उनके मुकदमे का निपटारा नहीं होता। यदि अपने मुकदमों का निपटारा करवाना चाहते हैं तो सीधे लोक अदालत में आए और एक ही दिन में अपने वादों का निपटारा सुलह के आधार पर करवाए।
राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक के 790 वाद का निपटारा हुआ l जिसमे नौ करोड़ बारह लाख ऊँचालिस हजार दो सौ चार रुपए के समझौता राशि पर हस्ताक्षर हुआl अन्य वाद जिसमे यातायात के कुल 319, आपराधिक 271 वाद, विद्युत वाद के 193 मामले, वैवाहिक वाद के 28 मुकदमे, जिला परिवहन पदाधिकारी के तीन सौ उनिश् मुकदमे, एन आई एक्ट के पाँच मुकदमे का निपटारा कराया गया।
विभिन्न बैंकों के रिकवरी के 790 मामलों जिसमे हुए निष्पादन पर इस दौरान कुल 09 करोड़ 12 लाख 39 हजार 204 रुपए की समझौता राशि पर हस्ताक्षर किया गया।
मौके पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, सोने लाल रजक, मानस कुमार वत्सल, कमल कुमार, अवर न्यायाधीश, भोला सिंह, महेश्वर नाथ पांडेय वही न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, सचिन कुमार, दिवाकर राम पीठ में उपस्थित थे l पैनल अधिवक्ता, किरण कुमारी, ज्योति शंकर, नंद जी यादव, राजीव कुमार मिश्रा, राजेश कुमार, विष्णु दत्त द्विवेदी, रेणु रणविजय ओझा, वही पारा विधिक स्वयंसेवक में कविंद्र पाठक, मनन कुमार सिंह, शिवदयाल पांडे, प्रमोद कुमार, रामजी यादव, विवेक कुमार, प्रेम प्रकाश चौबे आदि मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / Jitendra Kumar Mishra

