home page

मानव तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ उत्कृष्ट कार्य के लिए जागरण कल्याण भारती सम्मानित

 | 
मानव तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ उत्कृष्ट कार्य के लिए जागरण कल्याण भारती सम्मानित


अररिया 02 अगस्त(हि.स.)। मानव तस्करी जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान नया सवेरा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सामाजिक संस्था जागरण कल्याण भारती को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है।एडीजी, कमजोर वर्ग एवं अपराध अनुसंधान विभाग,पटना की ओर से दिया गया।

सम्मान संस्था द्वारा समाज के वर्गों के संरक्षण, बच्चों के अधिकारों की रक्षा तथा के उन्मूलन हेतु किए गए सराहनीय कार्यों के लिए मिला है।विशेष अभियान जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, रेल पुलिस प्रशासन कटिहार,एसएसबी, आरपीएफ के संयुक्त तत्वावधान में चलाया गया था।जानकारी संजय कुमार ने रविवार को दी।उन्होंने बताया कि इस संयुक्त अभियान में जागरण कल्याण भारती ने सरकारी विभागों एवं संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर जनजागरूकता, रेस्क्यू बचाव संबंधी गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

संस्था के अध्यक्ष संजय कुमार को मिला बेहतरीन कार्य के लिए जागरण कल्याण भारती, फारबिसगंज के अध्यक्ष संजय कुमार को सम्मानित किया गया,जिसे संस्था के प्रतिनिधि सगमलाल पासवान ने रिसीव किया।

टीम के समर्पण का परिणाम संस्था इस गौरवमयी उपलब्धि पर संस्था ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरी टीम के कठिन परिश्रम, समर्पण और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है। जागरण कल्याण भारती भविष्य में भी मानवाधिकारों की रक्षा, बाल अधिकारों के संरक्षण एवं सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए इसी तरह निरंतर और पूरी निष्ठा के साथ कार्य करती रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर