home page

जदिया में अवैध बालू खनन पर पुलिस की कार्रवाई, 100 घनफीट बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

 | 
जदिया में अवैध बालू खनन पर पुलिस की कार्रवाई, 100 घनफीट बालू लदा ट्रैक्टर जब्त


सुपौल, 24 अगस्त (हि.स.)। जिले के जदिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया है।

ट्रैक्टर पर करीब 100 घनफीट उजला बालू लदा हुआ था।

कार्रवाई सोमवार सुबह करीब सात बजे की गई। जिला खनन कार्यालय से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने जांच के दौरान बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ा।

जांच में सामने आया कि बालू के परिवहन से संबंधित कोई वैध चालान प्रस्तुत नहीं किया गया था। इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।मामले को लेकर बिहार खनिज नियमावली के तहत जदिया थाने में कांड संख्या 179/26 दर्ज किया गया है।

पुलिस ने जब्त ट्रैक्टर को थाना परिसर में रखा है और मामले की आगे जांच की जा रही है।जदिया थानाध्यक्ष राज किशोर मंडल ने बताया कि बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध रूप से बालू के खनन और परिवहन में लगे लोगों में हड़कंप मचा है।

पुलिस एवं खनन विभाग द्वारा ऐसे मामलों पर लगातार नजर रखे जाने की बात कही गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र