home page

एस एम कॉलेज की छात्राओं के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम का आयोजन

 | 
एस एम कॉलेज की छात्राओं के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम का आयोजन


भागलपुर, 09 मई (हि.स.)। माँ आनंदी संस्थान के तत्वावधान में शनिवार को एस.एम. कॉलेज भागलपुर की सोशियोलॉजी एवं पॉलिटिकल साइंस विषय की पाँचवें सेमेस्टर की छात्राओं के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम तिलकामांझी स्थित स्थानीय होटल में आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर दीपक कुमार दिनकर पी आर ओ तिलकामांझी भागलपुर, डॉ सुमित कुमार कोऑर्डिनेटर इंटर्नशिप प्रोग्राम एसएम कॉलेज, डॉक्टर नाहिद इरफान डिपार्टमेंट ऑफ़ सोशियोलॉजी एस एम कॉलेज, डॉ संध्या श्रीवास्तव असिस्टेंट प्रोफेसर डिपार्टमेंट ऑफ़ सोशियोलॉजी एस एम कॉलेज, डॉ संगीता झा फैकल्टी डिपार्टमेंट ऑफ़ सोशियोलॉजी एसएम कॉलेज उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ आगंतुक अतिथियों एवं संस्थान की संस्थापिका प्रिया सोनी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात आगंतुक अतिथियों को संस्था के सदस्यों द्वारा अंग वस्त्र एवं पुष्प कुछ देकर सम्मानित किया गया। मौके पर संस्था कि संस्थापिका प्रिया सोनी ने कहा कि इस इंटर्नशिप कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को सामाजिक, पर्यावरणीय एवं व्यावसायिक क्षेत्रों से जोड़ते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

कार्यक्रम के अंतर्गत मोटे अनाज (श्री अन्न) के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाएगा तथा सेव काऊ, सेव नेचर, सेव नेशन एवं वेस्ट टू वेल्थ की अवधारणा को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना है। इस इंटर्नशिप के माध्यम से अधिक से अधिक छात्राओं को मां आनंदी संस्थान के द्वारा प्लेसमेंट एवं रोजगार का अवसर इच्छुक छात्रा को प्रदान किया जाएगा, ताकि वे शिक्षा पूर्ण होने के पश्चात अपने करियर में सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन सकें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर