home page

युवा आपदा मित्र सिविल ग्रुप कमांडर एवं ग्रुप कमांडेंट ने निरीक्षण किया

 | 
युवा आपदा मित्र सिविल ग्रुप कमांडर एवं ग्रुप कमांडेंट ने निरीक्षण किया


सहरसा, 24 फ़रवरी (हि.स.)।

एनसीसी भागलपुर ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अरुण उनियाल ने 17 बिहार बटालियन एनसीसी सहरसा द्वारा कैंप कमांडेंट कर्नल बी सत्यनारायण की देख रेख में आयोजित किये जा रहे युवा आपदा मित्र शिविर का मंगलवार को निरीक्षण किया।

जहाँ उन्होंने कैडेटों को आपदा प्रबंधन के दौरान प्राथमिक प्रतिक्रियाकर्ता फर्स्ट रिस्पांडर के रूप में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों की ट्रेनिंग तथा किटिंग का अवलोकन किया और आपदा राहत में युवाओं की सक्रिय भागीदारी को सराहा।

उन्होंने कहा कि इस कैम्प में कैडेटों को खोज और बचाव प्राथमिक चिकित्सा और आपदा तैयारियों का गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है।उनहोंने कैडेटों के जोश की प्रशंसा की और उन्हें राष्ट्र सेवा के लिए तैयार रहने को कहा।

ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अरुण उनियाल ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य युवा स्वयंसेवकों को बाढ़, भूकंप और आग जैसी आपदाओं के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया और जीवन रक्षक कौशल में प्रशिक्षित करना है।

ग्रुप कमांडर ने कैडेटों को आपदा के दौरान सामुदायिक लचीलापन और त्वरित राहत कार्यों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कैडेट्स को प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाने, टीमवर्क की भावना विकसित करने एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्होने बताया कि ऐसे कैंप कैडेट्स को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करते हैं, जो उनके समग्र व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।ग्रुप कमांडर नें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा उससे जुड़े पहलुओं पर भी कैडेटस को अवगत कराया। ग्रुप कमांडर का स्वागत कैंप कमांडेंट ने किया।तत्पश्चात कैडेटों द्वारा ग्रुप कमांडर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।ग्रुप कमांडर ने कैंप स्थल का निरीक्षण करते हुए प्रशिक्षण में शामिल फर्स्ट एड,राहत एवं बचाव कार्य तथा व्यक्तित्व विकास तथा समुदाय सेवा गतिविधियों की जानकारी ली। इस कैंप में मेजर डॉ गौतम कुमार,एसएम ले मो रकीब, फस्ट ऑफिसर रंजीत कुमार के बीएचएम शिवा के ऑलवे लगभग 550 कैडेट्स भाग लें रहें हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार