home page

सीआईडी के डीआईजी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

 | 
सीआईडी के डीआईजी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण


भागलपुर, 29 अप्रैल (हि.स.)। जिले के सुल्तानगंज गोलीकांड मामले में नया अपडेट सामने आया है। घटना स्थल सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय का सीआईडी विभाग के डीआईजी जयंत कांत और सीआईडी विभाग के एसपी ने बुधवार को बारीकी से निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और जांच से जुड़े सभी बिंदुओं का गहन अवलोकन किया।

बताया जा रहा है कि पुलिस मुठभेड़ में मारे गए मुख्य अभियुक्त रामधनी यादव की पत्नी नीलम देवी सुल्तानगंज नगर परिषद की उप सभापति हैं। इसी वजह से यह मामला और अधिक चर्चाओं में आ गया है।

उल्लेखनीय है कि सुल्तानगंज गोलीकांड के मुख्य आरोपित रामधनी यादव को पुलिस हथियार बरामदगी के लिए ले जा रही थी, तभी उसने अपने सहयोगियों के साथ पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था बाद में मायागंज अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल सीआईडी की टीम पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर