home page

अनुमंडल प्रशासन ने रामनवमी को लेकर किया गया स्थल निरीक्षण

 | 
अनुमंडल प्रशासन ने रामनवमी को लेकर किया गया स्थल निरीक्षण


अररिया 20 मार्च(हि.स.)।फारबिसगंज में 26 मार्च को निकलने वाले श्री रामनवमी रथयात्रा जुलूस को लेकर शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार साहा ने राजेंद्र चौक स्थित खाली परती पड़ी जमीन पर स्थापित होने वाले प्रतिमा स्थल का निरीक्षण किया।

इस दौरान अनुमंडल प्रशासन ने श्री रामनवमी रथयात्रा आयोजन समिति के सदस्यों से जुलूस के प्रारूप और रूट आदि के बारे में जानकारी लेते हुए सुरक्षात्मक उपाय बरतने के निर्देश दिए।अनुमंडल प्रशासन ने विधि व्यवस्था के साथ आयोजन की भव्यता,सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर समिति के सदस्यों के साथ वार्ता की।

मौके पर आयोजन समिति के सदस्य प्रेम केशरी,सोनू राय,आयुष कुमार,राजेश सोनी,राकेश सोनी,अभिषेक भगत एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर