भारत-नेपाल संयुक्त फील्ड सर्वे की पहली बैठक संपन्न
पूर्वी चंपारण,24 मार्च (हि.स.)।
रक्सौल स्थित सीमा सुरक्षा बल के मुख्यालय के कॉन्फ्रेंस हाल में भारत-नेपाल संयुक्त फील्ड सर्वे टीम की पहली बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में भारत की ओर से सुपौल, मधुबनी, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण एवं पश्चिमी चंपारण के जिलाधिकारी हिस्सा लिए। वहीं नेपाल की तरफ से सीमावर्ती जिले सिराहा, धनुषा, माहोतरी, सरलाही, सप्तरी, रौतहट, बारा, परसा और चितवन के चीफ डिस्टिक ऑफीसर(सीडीओ)बैठक में भाग लिए।
बैठक में भारतीय शिष्ट मंडल का नेतृत्व पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने किया वहीं नेपाल की तरफ से सिराहा जिले के सीडीओ सुरेंद्र पौडेल ने नेपाल के शिष्ट मंडल का नेतृत्व किया।बैठक के प्रारंभ में जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के द्वारा शिष्ट मंडल के सभी पदाधिकारी गण का गर्मजोशी से स्वागत किया गया तत्पश्चात बैठक के निर्धारित बिंदुओं को एक-एक कर रखा गया एवं सभी पर विस्तृत प्रकाश डाला गया।
जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि 7वां बाउंड्री वर्किंग ग्रुप के मैंडेट एवं 12वें ऑफिशियल कमेटी के रिकमेंडेशन के अनुसार फील्ड सर्वे टीम (एफएसटी) को कार्य करना है। आज की बैठक में रिपेयरिंग आफ बाउंड्री पिलर्स, कंस्ट्रक्शन ऑफ बाउंड्री पिलर्स, रीलोकेशन ऑफ मिसिंग पिलर्स, रिकंस्ट्रक्शन ऑफ डैमेज पिलर्स, लार्ज स्केल मैपिंग यूजिंग यूएवी इन द रिजन और प्रिपरेशन ऑफ़ इंडो नेपाल बाउंड्री रेफरेंस फ्रेम के विषय पर सहमति बनी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार

