home page

एसपी ने अधिकारियों के साथ बॉर्डर सुरक्षा का लिया जायजा

 | 
एसपी ने अधिकारियों के साथ बॉर्डर सुरक्षा का लिया जायजा


अररिया 07 अक्टूबर(हि.स.)। भारत नेपाल सीमा अररिया जिला से करीबन 85 किलोमीटर क्षेत्र में जुड़ी है।भारत नेपाल खुली सीमा की सुरक्षा के लिए एसएसबी की दो बटालियन 52वीं और 56 वीं बटालियन काम कर रही है।

साथ ही बॉर्डर पर राज्य की सुरक्षा एजेंसी बिहार पुलिस भी काम कर रही है।सीमा सुरक्षा को लेकर बुधवार को सिकटी प्रखंड से लगने वाले भारत नेपाल सीमा क्षेत्र का एसपी जितेंद्र कुमार ने पुलिस अधिकारियों के साथ जायजा लिया।

इससे पहले मंगलवार को भी एसपी ने घूरना, बसमतिया थाना क्षेत्र से लगने वाले भारत नेपाल सीमा का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को बॉर्डर सिक्योरिटी को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए थे।

एसपी ने बॉर्डर पर एसएसबी की बीओपी सहित चेकपोस्ट का जायजा लिया और उनसे कार्य करने की शैली की जानकारी लेने के साथ ही बॉर्डर के पार से आने वाले हरेक लोगों की जांच करने के निर्देश दिए।मौके पर एसएसबी के अधिकारी भी मौजूद थे।

मौके पर मौजूद एसपी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि बॉर्डर सिक्योरिटी उनकी प्राथमिकता है।आठ महीनों के दौरान बोर्डर को लेकर संवेदनशीलता बढ़ाई गई और साथ ही चौकसी तेज की गई है। दिन रात सीमा पार से आने वाले लोगों की चेकिंग की जा रही है। फलस्वरूप बड़े पैमाने पर नारकोटिक्स और शराब के साथ तस्करी के अन्य समान पकड़े जा रहे हैं।

एसएसबी और बॉर्डर के थाना पुलिस की ज्वाइंट पेट्रोलिंग कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि नो मेंस लैंड एरिया में अतिक्रमण को हटाया गया है और यह सुनिश्चित की जा रही है कि कहीं नए सिरे से नो मेंस लैंड एरिया में अतिक्रमण तो नहीं किया जा रहा है। नो मेंस लैंड एरिया में पक्के निर्माण को ध्वस्त किया गया है ताकि बॉर्डर पर किसी भी तरह की गैर कानूनी गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

उन्होंने कहा कि बॉर्डर क्षेत्र के इंस्पेक्शन के पीछे पुलिस और सुरक्षा एजेंसी को चुस्त दुरुस्त रखना उद्देश्य है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर