जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर थाने में दिया आवेदन
भागलपुर, 15 मार्च (हि.स.)। जिले के बाथ थाना क्षेत्र के करहरिया पंचायत के पिपरा ब्रमपुर गांव में जमीन कब्जा करने का मामला सामने आया है।
जमीन मालिक के जमीन पर गांव के दबंगों ने अवैध कब्जा करते हुए उन्हें जान मारने की धमकी दिया है। इस मामले में पीड़ित प्रमोद शर्मा ने रविवार को बाथ थाना में लिखित आवेदन देकर कहा है कि गांव के ही सुरेश शर्मा, तीरपोल शर्मा, प्रमानंद शर्मा, ध्रुव शर्मा और इनकी पत्नी किरण देवी, सुधा देवी और पुत्र सुमित कुमार ने दबंगई दिखाकर हमारे जमीन पर अबैध कब्जा करते हुए जान मारने की धमकी दिय है। जबकि पूर्व में इन लोगों के द्वारा जमीन का आपसी बंटवारा किया गया था। इन लोगों ने अपने जमीन को गांव के ही गुरु प्रसाद मिस्त्री और निर्मला देवी को बेच दिया गया है। इनके पास रहने की जगह नहीं होने के कारण पूर्व गांव में आपसी समझौता करते हुए रहने के लिए दस दस धूर चारों भाइयों को दिया गया था। अब इन लोगों के द्वारा हमारे हमारे खाली जमीन पर दबंगई दिखाकर मकान, रास्ता और कुआं को बंद कर लेने और जमीन घेर लेने पर कहने पर यह सभी जान मारने की धमकी दे रहे हैं।
उक्त सभी को ग्राम कचहरी बुलाने पर सरपंच महेंद्र कर्मा के साथ दुर्व्यवहार करते हुए जान मारने की धमकी दिया गया। आवेदन कर्ता द्वारा 144 धारा लगाने के लिए एसडीओ को देने पर घटना स्थल पर पुलिस द्वारा जांच-पड़ताल किया गया। लेकिन दबंगों ने अभी भी जमीन पर अबैध कब्जा कर मकान बना रहे हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

