home page

अवैध आधार सेंटर के खिलाफ एसडीएम की छापेमारी, दो दुकानें सील, इलाके में हड़कंप

 | 
अवैध आधार सेंटर के खिलाफ एसडीएम की छापेमारी, दो दुकानें सील, इलाके में हड़कंप

अवैध आधार सेंटर के खिलाफ एसडीएम की छापेमारी, दो दुकानें सील, इलाके में हड़कंप

सुपौल, 11 अप्रैल (हि.स.)। जिले के वीरपुर अनुमंडल क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित आधार सेंटरों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को एसडीएम के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान दो दुकानों को सील कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि इन दुकानों में बिना वैध अनुमति के आधार कार्ड से संबंधित कार्य किए जा रहे थे। छापेमारी के दौरान प्रशासनिक टीम ने दुकानों के दस्तावेजों की जांच की, जिसमें कई अनियमितताएं सामने आईं। इसके बाद दोनों दुकानों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के अन्य दुकानदार भी अपने कागजात दुरुस्त करने में जुट गए। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अवैध रूप से आधार से संबंधित कार्य करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र