home page

ईद मिलाद उन नवी के मौके पर निकला जुलूस

 | 
ईद मिलाद उन नवी के मौके पर निकला जुलूस


ईद मिलाद उन नवी के मौके पर निकला जुलूस


पूर्णिया, 26 अगस्त (हि.स.)। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की जयंती ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर मुस्लिम समुदाय की ओर से शहर में जुलूस निकाला गया।

जुलूस की शुरुआत रंगभूमि मैदान से हुई, जो गिरजा चौक, रजनी चौक, लाइन बाजार और फोर्ड कंपनी चौक होते हुए पुनः रंगभूमि मैदान पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सौहार्द का संदेश दिया।

जुलूस में शामिल लोग पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के बताए इंसानियत, शांति और भाईचारे के संदेश को आत्मसात करने की अपील करते नजर आए। विभिन्न इलाकों से पहुंचे अकीदतमंदों में उत्साह का माहौल रहा। पूरे रास्ते अनुशासन और सौहार्द के साथ जुलूस आगे बढ़ता रहा।

इस दौरान अकीदतमंदों ने देश-दुनिया में अमन-चैन, आपसी सद्भाव और खुशहाली की दुआ मांगी। शहर के विभिन्न स्थानों पर जुलूस में शामिल लोगों के लिए शरबत और पेयजल की व्यवस्था की गई थी। जगह-जगह सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने जुलूस का स्वागत किया और लोगों के बीच पेयजल व शरबत वितरित किया।

लोगों ने कहा कि ईद मिलाद-उन-नबी समाज में प्रेम, इंसानियत और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। पैगंबर मोहम्मद साहब ने मानवता, जरूरतमंदों की मदद और शांति का जो संदेश दिया, वह आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी है। जुलूस के शांतिपूर्ण समापन के साथ लोगों ने सभी समुदायों के बीच सद्भाव और एकता कायम रखने का संकल्प दोहराया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नंदकिशोर सिंह