home page

सारण में होप हॉस्पिटल के कर्मी पर नाबालिग मरीज से दुष्कर्म का आरोप

 | 

सारण, 03 अप्रैल (हि.स.)। शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र स्थित भरत मिलाप चौक के पास होप हॉस्पिटल नामक अस्पताल से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां इलाज कराने आई एक नाबालिग बच्ची के साथ अस्पताल के ही एक कर्मी पर दुष्कर्म का आरोप लगा है।

जानकारी के अनुसार परिजनों ने बच्ची की तबीयत खराब होने पर उसे होप हॉस्पिटल में लाया गया था। परिजनों की सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया। सारण एसएसपी विनीत कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी की पहचान मोनू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस अब इस घटना की सघनता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की गई है और आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार