home page

बिहार कृषि विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर संपन्न, 200 लोगों ने कराई जांच

 | 
बिहार कृषि विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर संपन्न, 200 लोगों ने कराई जांच


भागलपुर, 24 सितंबर (हि.स.)। बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के विश्वविद्यालय अस्पताल में गुरुवार को कार्डियक और मेटाबोलिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

इस विशेष स्वास्थ्य शिविर का औपचारिक उद्घाटन बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह द्वारा किया गया।

शिविर में मेडिफोड वेलनेस के जाने-माने कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में छह विशेषज्ञ डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान विश्वविद्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिवारजनों और विद्यार्थियों को विशेषज्ञ सलाह के साथ-साथ मुफ्त क्लिनिकल जांच की सुविधा भी प्रदान की गई।

शिविर के दौरान लगभग 200 लोगों ने क्लिनिकल जांच कराई और डॉक्टरों से चिकित्सीय परामर्श लिया। हेल्थ चेक-अप और खान-पान संबंधी जरूरी सलाह देने के साथ ही लोगों को कार्डियोवैस्कुलर (हृदय संबंधी) और मेटाबोलिक बीमारियों के शुरुआती लक्षणों को पहचानने के लिए जागरूक किया गया।

इस सफल पहल से सामुदायिक कल्याण और बचाव-आधारित स्वास्थ्य सेवा के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता और मजबूत हुई है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कई प्रमुख अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इनमें मुख्य रूप से निदेशक प्रशासन, निदेशक छात्र-कल्याण, अधिष्ठाता स्नातकोत्तर-शिक्षा, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष सहित विश्वविद्यालय अस्पताल के चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी शामिल

रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर