home page

श्रावण के अंतिम सोमवार पर बाबा हरिहरनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

 | 

सारण, 24 अगस्त (हि.स.)। सोनपुर श्रावण मास के चौथे और अंतिम सोमवार को सोनपुर स्थित सुप्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह 3:00 बजे ब्रह्ममुहूर्त में मंगलाचरण और नित्य रुद्राभिषेक के बाद श्रद्धालुओं के सुगम जलार्पण हेतु अरघा लगाकर मंदिर के पट खोल दिए गए।

कपाट खुलते ही पूरा परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के दिव्य रूप के दर्शन कर पवित्र गंगाजल से जलाभिषेक किया। विधि-व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सारण जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा।

सुबह 4:00 बजे से ही जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक खुद मंदिर परिसर में कैंप कर व्यवस्थाओं की निगरानी करते नजर आए। प्रशासनिक मुस्तैदी के कारण श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर शांतिपूर्ण ढंग से बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार