home page

सारण में हिंदू सम्मेलन में हुआ हनुमान चालीसा का पाठ

 | 
सारण में हिंदू सम्मेलन में हुआ हनुमान चालीसा का पाठ


सारण में हिंदू सम्मेलन में हुआ हनुमान चालीसा का पाठ


सारण में हिंदू सम्मेलन में हुआ हनुमान चालीसा का पाठ


सारण, 22 फ़रवरी (हि.स.)। शहर के बहुरिया कोठी स्थित एक निजी विवाह भवन में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। भक्ति और शक्ति के इस अनूठे संगम में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सामूहिक रूप से लयबद्ध तरीके से किया गया हनुमान चालीसा का पाठ रहा, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। सम्मेलन का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से हवन और पूजन के साथ हुआ।

उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों और आयोजकों ने आहुति देकर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। हवन के पश्चात मंच पर उपस्थित विद्वानों और कलाकारों के नेतृत्व में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ शुरू हुआ। संगीत की मधुर धुनों पर जब सैकड़ों भक्त एक साथ जय हनुमान ज्ञान गुन सागर गाने लगे, तो वहां मौजूद हर व्यक्ति भावविभोर हो उठा। हारमोनियम और तबला की धुन पर भक्तों ने पूरे अनुशासन और श्रद्धा के साथ पाठ संपन्न किया

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार