home page

प्रत्येक व्यक्ति का संघ की शाखा से जुड़ना अत्यंत आवश्यक:राजेश चंद्र मिश्रा

 | 
प्रत्येक व्यक्ति का संघ की शाखा से जुड़ना अत्यंत आवश्यक:राजेश चंद्र मिश्रा


प्रत्येक व्यक्ति का संघ की शाखा से जुड़ना अत्यंत आवश्यक:राजेश चंद्र मिश्रा


सारण, 14 अगस्त (हि.स.)। शहर के दर्शन नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में संस्कार भारती छपरा इकाई द्वारा गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्कार भारती के कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने भगवा ध्वज को नमन कर राष्ट्र के प्रति अपनी अटूट निष्ठा और समर्पण भाव व्यक्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना एवं ध्वज गीत से हुआ, जिसे रंजीत कुमार ने प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित राजेश चंद्र मिश्रा ने अपने विचार रखते हुए भगवा ध्वज के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में भगवा ध्वज को ही परम गुरु का दर्जा दिया गया है। यह त्याग, समर्पण और हमारी महान संस्कृति का प्रतीक है।

भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान ईश्वर से भी ऊपर माना गया है। उन्होंने कहा कि आज के समय में चरित्र निर्माण, अनुशासित जीवन और राष्ट्रभक्ति के संस्कार सीखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति का संघ की शाखा से जुड़ना अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर राजीव कुमार, आनंद राय, डॉ. आशुतोष कुमार दीपक, सुरभित दत्त, प्रवीण कुमार, सुप्रशांत सिंह मोहित, राहुल मेहता, रंजन कुमार और अर्पित सिंह सहित कई संस्कार भारती और संघ से जुड़े अनेक कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार