home page

एसपी के निर्देश पर जिला के सभी थाना में हुआ गुंडा परेड

 | 
एसपी के निर्देश पर जिला के सभी थाना में हुआ गुंडा परेड


अररिया 06 सितम्बर(हि.स.)। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार के निर्देश जिला के सभी थाना और ओपी में रविवार को विधि व्यवस्था के लिए परेशानी बने गुंडा एवं दागी आरोपितों का परेड कराया गया।

इस दौरान संबंधित थाना क्षेत्रों के गुंडा एवं दागी व्यक्तियों की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए उन्हें कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में संलिप्त नहीं होने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

थाना में बनाई गई गुंडा पंजी के तहत सभी आरोपितों को थाना में बुलवाकर अपराध और आपराधिक वारदातों में संलिप्तता न रहने को लेकर आगाह किया गया।

मामले में एसपी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था को बनाए रखने को लेकर सभी थाना क्षेत्र में गुंडा पंजी में शामिल आरोपितों का परेड कराया गया और उन्हें विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सख्त हिदायत दी गई है।

उन्होंने कहा कि जिला पुलिस द्वारा ऐसे व्यक्तियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी एवं प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के साथ क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर