home page

गाइड की पूर्व जिला आयुक्त सुनयना ठाकुर का निधन,शोक संवेदना देने वालों का लगा तांता

 | 
गाइड की पूर्व जिला आयुक्त सुनयना ठाकुर का निधन,शोक संवेदना देने वालों का लगा तांता


अररिया 14 मार्च(हि.स.)।

गाईड की पूर्व जिला आयुक्त 65 वर्षीय सुनयना ठाकुर का निधन शुक्रवार को एक निजी अस्पताल में हो गया।स्वर्गीय सुनयना ठाकुर पिछले एक हफ्ते से पूर्णिया के एक अस्पताल में एडमिट थी। उन्हें फेफड़े में इन्फेक्शन साथ ऑक्सीजन की कमी से संबंधित समस्या थी।

स्वर्गीय सुनयना ठाकुर कई वर्षों तक भारत स्काउट गाईड से जुड़ी रही। उनके पति श्री कुमार ठाकुर कांग्रेस नेता हैं। वे अपने पीछे दो पुत्र तथा एक पुत्री सहित नाती पोता से भरा परिवार छोड़ गई हैं। बड़ा पुत्र अमित ठाकुर पत्रकार हैं जबकि छोटा पुत्र ललित ठाकुर अभी अध्ययनरत छात्र है। वहीं पुत्री अंजली एक कुशल गृहिणी हैं जबकि दामाद सेंट्रल डिफेंस में ऑडिटर के पद पर कार्यरत है। सुनयना ठाकुर का दाह संस्कार शहर के जोगबनी रोड अवस्थित मोक्षधाम में किया गए।

उनके निधन की खबर लगते ही बड़े संख्या में लोगों ने हाईस्कूल रोड अवस्थित उनके निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। जिसमें परिजनों में विजय ठाकुर, वरीय अधिवक्ता विनय ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, प्रवीण ठाकुर, राहुल ठाकुर, रोहित ठाकुर, मनीष ठाकुर, अरविंद पांडे, प्रणव ठाकुर, वहीं गणमान्यों में मुख्य पार्षद वीणा देवी, वार्ड पार्षद बुलबुल यादव, इंदिरा मिश्रा, अजातशत्रु अग्रवाल, मंटू सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शाद अहमद, जदयू जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा, रमेश सिंह, अमरीश राहुल, प्रवीण सिंह, रजनीश सिंह, अमितेश गुड्डू, गुलाबचंद ऋषिदेव, दिलीप पासवान, कंचन विश्वास, वाहिद अंसारी, इजहार अंसारी, अनुज सिंह, शंकर साह, आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर