home page

अतिथि शिक्षक नियुक्ति में बड़े पैमाने पर हुई धांधली: प्रवीण कुशवाहा

 | 

भागलपुर, 05 अप्रैल (हि.स.)। आइसा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुशवाहा ने रविवार को प्रेस बयान जारी कर कहा कि तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय भागलपुर में अतिथि शिक्षक नियुक्ति में जो बड़े पैमाने पर धांधली हुई हैं।

समस्त बिहार प्रदेश इस नियुक्ति में हुई धांधली से अवगत हैं। बड़े पैमाने पर हुई धांधली और वसूली के केन्द्र में अतिथि शिक्षक समिति के संयोजक और भुपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव प्रो.अशोक कुमार ठाकुर की संलिप्तता को नहीं नकारा नहीं जा सकता है। इसके साथ ही पूर्व कुलसचिव के प्रमोशन पर उठ रहे सवालों को विश्वविद्यालय प्रशासन नजरंदाज कर रहा है, जबकि उनका प्रमोशन प्रारंभ से ही कठघरे में रहा है।

बावजूद इसके क्या विश्वविद्यालय प्रशासन भ्रष्ट व्यक्ति से मिलीभगत करके उनके ग़लत कार्यों को संरक्षण प्रदान नहीं कर रहा हैं? यदि ऐसा नहीं है तो उक्त व्यक्ति के प्रमोशन पर त्वरित समिति बनाकर विश्वविद्यालय प्रशासन प्रमोशन की सच्चाई को सामने रखे, अन्यथा इस भ्रष्टाचार को संरक्षण प्रदान करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन और कुलपति की संलिप्तता को नकारा नहीं किया जा सकता है। इसके साथ ही अतिथि शिक्षक नियुक्ति में हुई धांधली में बनी दोनों समिति की रिपोर्ट में विलम्ब होना लिपापोती की ओर संकेत कर रहा है। रिपोर्ट जल्द दिया जाये रिपोर्ट उपरांत जो भी दोषी व्यक्ति हो उसपर कार्रवाई हो।

उपर्युक्त संदर्भ में वर्तमान ईमानदारी बरतने वाले कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा, प्रो अशोक कुमार ठाकुर के मामले में मौन क्यूं हैं? उनकी चुप्पी कहीं न कहीं से संदेह पैदा करती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर