गांजा के साथ किराना दुकान संचालक गिरफ्तार
| Jul 24, 2026, 16:22 IST
सारण, 24 जुलाई (हि.स.)। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुफ्फसिल थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की है।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने शक्ति नगर स्थित सनी किराना एवं जेनरल स्टोर में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने वहां से 155 ग्राम गांजा बरामद किया।
अंचलाधिकारी सदर-1 की मौजूदगी में ली गई तलाशी के दौरान दुकान मालिक मनोज कुमार सिंह दहियावा टोला टाड़ी निवासी के पास से 155 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। इस संदर्भ में पुलिस ने मुफ्फसिल थाना में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

