home page

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारह साल बेमिसाल कार्यक्रम आयोजित

 | 

मधुबनी, 30 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत का अमृत काल, सेवा सुशासन, गरीब कल्याण के बारह बर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के सभागार में जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा की अध्यक्षता व जिला महामंत्री सरोज सिंह के संचालन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत का अमृत काल, सेवा सुशासन, गरीब कल्याण के बारह साल पूरे होने पर उपस्थित गणमान्य विशिष्ट लोगों ने ओजस्वी वक्तव्य दिया।

संगठन के जिला सदस्य सहित मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, संयोजक एवं सभी प्रखंडों से आए हुए बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के शुरुआत में वंदे मातरम गीत, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर बैठक की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम के शुरुआत में प्रदेश संयोजक माननीय पूर्व विधायक एवं नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष हरि भूषण ठाकुर बचौल को माला पहना कर मंच पर सम्मानित किया गया।

बारह साल बेमिसाल के प्रदेश संयोजक सह प्रदेश उपाध्यक्ष और मुख्य अतिथि हरिभूषण ठाकुर बचौल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय नेतृत्व और राज्य नेतृत्व ने मेरे ऊपर जो जिम्मेदारी दी है। उसके लिए मैं कोटि-कोटि नमन और आभार व्यक्त करता हूं । साथ ही जिम्मेवारी को निष्ठा पूर्वक करने का काम करूंगा। आज एक-एक कार्यकर्ता की अथक प्रयास और मेहनत के बदौलत भाजपा विश्व के सबसे बड़ी पार्टी बनने का गौरव प्राप्त किया है। भारतीय जनता पार्टी पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण, जिला व मंडल में प्रेस कॉन्फ्रेंस, स्वच्छता अभियान और समाज के प्रबुद्ध लोगों से मिलना एवं जनसंपर्क अभियान करना संगठन का आगामी कार्यक्रम है।

प्रधानमंत्री के 12 वर्षों की किए गए कार्यों को जन जन तक पहुंचाना और उपलब्धि बताना हर कार्यकर्ता का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए।

इस अवसर पर विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को और इस रविवार को सभी कार्यकर्ता मन की बात सुनकर सरल ऐप पर लोड करेंगे।

बैठक में पूर्व जिलाध्याय शंकर झा, देवेंद्र कुमार यादव, प्रशांत ठाकुर, राधा देवी, सुबोध चौधरी, सतीश ठाकुर, शिव शंकर पांडे, जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, पंकज राठौर ,चंद्रवीर यादव पवन शाह, मनीष झा उद्धव, वीरेंद्र मेहता ,आदित्य झा, कन्हैया साह, हरिश्चंद्र शर्मा, सुशील सहनी, स्थाई समिति सदस्य कविता झा, बद्री राय, बिनो राम, दीपक यादव,प्रंशात राय, मृत्यु जन्य कुमार कुदन,अनिल सिंह, जंग बहादुर यादव, गौरी शंकर महतो, प्रतिमा रंजन, रितु मंडल रीना सर्राफ, राजीव झा ,सुधीर मंडल, वागीश कांत झ, विनोद प्रसाद, आनंद सिंह, उद्धव कुवंर, चंदन पासवान, रवि महतो, महेश कुमार, अशोक राम, धर्मेंद्र दास, गणेश सिंह, रमेश चंद्र, सियाराम महतो, पवन झा, अरुण प्रसाद, प्रभात सिंह, सुमन झा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री संजय महतो ने किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लम्बोदर झा