गोधन संरक्षण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को डीएम को सौंपेंगे ज्ञापन
दरभंगा, 07 अक्टूबर (हि.स.)। लहेरियासराय स्थित दूल्हा-दुल्हिन मंदिर परिसर में मंगलवार को सामाजिक संगठनों एवं गौप्रेमियों की बैठक राम उदित दास उर्फ मौनी बाबा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बिहार जीविका गोधन संरक्षण एवं प्रबंधन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।
डॉ. वंदना झा ने कहा कि गोधन संरक्षण को धार्मिक भावना के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि, रोजगार, पर्यावरण संरक्षण एवं आत्मनिर्भरता से जोड़ने की जरूरत है। उपस्थित लोगों ने योजना के क्रियान्वयन को लेकर विभिन्न सुझाव दिए।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दरभंगा जिले में योजना को प्रभावी ढंग से लागू कराने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि योजनाबद्ध गोधन संरक्षण से निराश्रित पशुधन की सुरक्षा के साथ ग्रामीण परिवारों की आय, जैविक खाद के उपयोग, कृषि उत्पादकता एवं स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिल सकता है। इसके लिए सरकारी विभागों, गौशालाओं, पशुपालकों एवं सामाजिक संगठनों के बीच समन्वय आवश्यक है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra

