home page

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी राम नवमी की शुभकामनाएं

 | 

पटना, 27 मार्च (हि.स.)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने प्रदेशवासियों को राम नवमी की शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि “राम नवमी के शुभ अवसर पर, मैं बिहार की जनता और देश के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम सत्य, न्याय, करुणा और साहस के प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और उच्च नैतिक मूल्यों के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता रहता है। आइए हम उनके आदर्शों को आत्मसात करने और एक सामंजस्यपूर्ण, न्यायपूर्ण और गौरवशाली भारत के निर्माण की दिशा में कार्य करने का संकल्प लें।”

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त