home page

दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन

 | 
दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन


Bihar, 08 अप्रैल (हि.स.)।

एएनडी काॅलेज,शाहपुर पटोरी में ट्रांसफॉर्मिंग एडुकेशन फॉर विकसित भारत-2047' पर आयोजित दो दिवसीय सेमिनार का उद्घाटन बिहार के कुलाधिपति सह राज्यपाल महामहिम सैय्यद अता हसनैन ने दीप प्रज्वलित किया।

मंच पर भारत सरकार में कृषि राज्यमंत्री श्री रामनाथ ठाकुर समेत कई राष्ट्रीय स्तर के विद्वान उपस्थित थे। अध्यक्षता एएनडी काॅलेज के प्राचार्य प्रो(डाॅ) अजय कुमार ने की। दर्शक दीर्घा में नेपाल व भारत के अनेक विश्वविद्यालयों से आये अनेक विद्वान प्राध्यापक और शोध-पत्र प्रस्तुत करनेवाले शोधार्थी एवं क्षेत्र के गणमान्य बुद्धिजीवी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / त्रिलोकनाथ उपाध्याय